जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। कुछ समय बाद वह सिर को बोरी में रखकर बैठ गया। इस दौरान गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस से आरोपी ने खुद ही कहा कि उसने अपनी पत्नी की मुंडी क@#$%ट दी है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था, लेकिन पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी, जिस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान चरित्र को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
हैरानी की बात यह है कि घटना के समय दंपती के दो बच्चे घर पर ही मौजूद थे। इस पूरी घटना का वीडियो भी कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव सतरंगा (45) गांव बुंदेली का निवासी है और गांव के एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ वहीं रहता था। पत्नी के साथ चरित्र को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था।
बुधवार को एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा।
सूचना मिलने पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस के सामने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह सिर को बोरी में रखकर थाने जाने वाला था, लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

