विज्ञापन

घर में ‘अनचाहा मेहमान’! सेल्फ पर बैठा तेंदुआ, नीचे खड़े लोग! परिवार ने जैसे-तैसे बचाई जान.. तेंदुए की एंट्री से गांव में दहशत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खिरकी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुआ अचानक घर के अंदर घुस गया। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत फैला दी।

जानकारी के मुताबिक, जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी, जो गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है, वहां हरीशचंद्र यादव के घर में अचानक तेंदुआ घुस आया। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह कैसे घर के अंदर पहुंचा, लेकिन परिवार ने उसे घर के अंदर बने सेल्फ पर बैठे देखा।

घर में घुसा तेंदुआ रेस्क्यू

तेंदुए को देखते ही घरवालों के होश उड़ गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बन गया और कई लोग अपने घर छोड़कर बाहर निकल गए।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई, ताकि कोई ग्रामीण तेंदुए के संपर्क में न आए। इसके बाद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

कई घंटों तक चले इस कठिन अभियान के बाद वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया और घर के अंदर से बाहर निकाल लिया। हालांकि घटना के बाद गांव में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में लगातार निगरानी रखने की मांग की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla