विज्ञापन

बच्चों की कस्टडी मां को मिलते ही पिता का हाईवोल्टेज ड्रामा: 132KV टावर पर चढ़ा, 2 घंटे बाद उतारा गया सुरक्षित

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बच्चों की कस्टडी मां को मिलने के बाद आहत पिता 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। घटना ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

जानकारी के अनुसार, साजापहाड़ गांव निवासी बलराम सिंह और उनकी पत्नी देववती सिंह के बीच कुटुंब न्यायालय में मामला चल रहा था। शनिवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों बच्चों की अभिरक्षा मां को सौंपने का आदेश दिया। आदेश में साफ कहा गया कि बच्चों पर पहला अधिकार मां का है और उन्हें तुरंत मां को सौंपा जाए।


Manendragarh me pita 132KV tower par chadha custody case ke baad high voltage drama

कोर्ट के आदेश और तहसील प्रशासन के निर्देश पर पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों बच्चों को मां देववती सिंह के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के मां के साथ चले जाने के बाद पिता बलराम सिंह गहरे सदमे में आ गया और 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।

घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पोड़ी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओपी दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली सप्लाई तत्काल बंद कराई गई। तहसीलदार समीर शर्मा और सीएसपी दीपिका मिंज भी मौके पर पहुंचे।

करीब दो घंटे तक चले समझाइश और प्रयास के बाद प्रशासन और पुलिस टीम ने व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

थाना प्रभारी ओपी दुबे के अनुसार, कुटुंब न्यायालय के आदेश पर बच्चों को मां को सौंपा गया था। इसके बाद व्यक्ति टावर पर चढ़ गया, जिसे समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

घटना के दौरान नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह, सुरसेन तिर्की, मुमताज खान, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla