विज्ञापन

1 मई से बदल जाएगी आपकी जेब का गणित! LPG, UPI और PAN नियमों में बड़ा अपडेट, हर खर्च पर जानिए क्या पड़ेगा असर?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मई की शुरुआत इस बार आम लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि कई बड़े बदलावों का संकेत लेकर आ रही है। 1 मई 2026 से ऐसे नियम लागू होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब, खर्च और निवेश के तरीके को प्रभावित करेंगे।

डिजिटल पेमेंट से लेकर गैस सिलेंडर और टैक्स तक, हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार और नियामक संस्थाएं नए सिस्टम को लागू करने की तैयारी में हैं, जिससे आम आदमी को अपनी आदतें बदलनी पड़ सकती हैं।

1 मई से लागू नए नियम UPI PAN LPG और निवेश बदलाव से आम आदमी के बजट पर असर

सबसे बड़ा असर बैंकिंग और UPI यूजर्स पर पड़ेगा। डिजिटल धोखा-धड़ी को रोकने के लिए अब 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और सख्त किया जा रहा है। अब केवल UPI पिन या पासवर्ड से काम नहीं चलेगा। हर ट्रांजैक्शन के लिए पासवर्ड के साथ बायोमेट्रिक स्कैन या OTP का मिलान जरूरी होगा। यह नियम UPI, नेट बैंकिंग और कार्ड पेमेंट सभी पर लागू होगा।

वहीं, PAN कार्ड से जुड़े नियम भी सख्त हो गए हैं। अब साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा नकद जमा या निकासी करने पर PAN देना जरूरी होगा। किसी होटल या बड़े फंक्शन में 1 लाख रुपये से ज्यादा का बिल होने पर भी PAN अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा की गाड़ी या 20 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदने पर बिना PAN के सौदा नहीं हो पाएगा।

निवेश करने वालों के लिए भी यह बदलाव हल्का झटका लेकर आए हैं। अब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर कैपिटल गेन टैक्स लगेगा, खासकर उन निवेशकों के लिए जिन्होंने इसे स्टॉक एक्सचेंज से खरीदा है। साथ ही F&O सेगमेंट में ट्रेडिंग महंगी होगी, क्योंकि ऑप्शंस और फ्यूचर्स पर STT बढ़ा दिया गया है।

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए भी नया बदलाव लागू होगा। SEBI के निर्देश के बाद रिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड अब लाइफ साइकिल फंड्स में बदल जाएंगे। इसमें निवेश आपकी उम्र के हिसाब से अपने आप शिफ्ट होता रहेगा—यानी शुरुआत में ज्यादा पैसा शेयर में और बाद में सुरक्षित विकल्पों में चला जाएगा।

इधर LPG सिलेंडर को लेकर भी नजर बनी हुई है। हर महीने की तरह 1 मई को भी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करेंगी। चर्चा है कि इस बार डिलीवरी नियम और बुकिंग लिमिट में बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें

यह भी पढ़ेऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla