मामला मेरठ के शास्त्री नगर का है। यहां रहने वाली प्रणिता की शादी साल 2018 में शाहजहांपुर के मेजर गौरव अग्निहोत्री के साथ हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ रिश्ते में खटपट बढ़ती गई।
आखिरकार प्रणिता ने मेरठ के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी।
जैसे ही कोर्ट का फैसला आया, पिता ने अपनी बेटी के लिए जो किया, वह हर किसी को भावुक कर गया। ढोल-नगाड़ों के साथ, नाचते-गाते पूरे सम्मान के साथ बेटी को घर लाया गया। इस दौरान परिवार के सभी लोगों ने काली टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर लिखा था—‘आई लव माय डॉटर’।
प्रणिता के पिता रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी बेटी कोई बोझ नहीं, बल्कि उनके परिवार का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि तलाक के दौरान उनकी बेटी ने न तो कोई एलीमनी ली और न ही शादी में दिया गया सामान वापस लिया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह बेटी की विदाई गाजे-बाजे के साथ हुई थी, उसी तरह उसकी वापसी भी पूरे सम्मान और खुशी के साथ होनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



