मामला फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सेतगंगा की रहने वाली युवती 12-13 अप्रैल की रात अचानक घर से बिना बताए निकल गई थी। सुबह जब परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका कहीं पता नहीं चला। चिंतित परिवार ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसी बीच 13 अप्रैल को दोपहर के आसपास गाड़ाघाट के पगडंडी रास्ते पर एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने शव की पहचान युवती के रूप में की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिर की सूचना के आधार पर लालाराम यादव (38) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पूरा सच कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसका युवती के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 12 अप्रैल को उसने युवती को फोन कर बुलाया और बाइक से गाड़ाघाट ले गया। वहां उसने उसका गला दबाकर जा*न ले ली।
घटना के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए युवती का मोबाइल ग्राम छटन के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, एक की-पैड फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक (CG-28 B-7299) बरामद कर ली है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

