विज्ञापन

मुर्शिदाबाद में वोटिंग से पहले बम हमला, कई घायल; मालदा में EVM खराब से हंगामा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल में मतदान से ठीक पहले माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब मुर्शिदाबाद के नाओदा इलाके में देर रात देसी बम से हमले की खबर सामने आई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद सुबह आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां उनका विरोध शुरू हो गया। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी देखने को मिली, जिससे स्थिति और गर्मा गई।


मुर्शिदाबाद में घटना के बाद मौके पर भीड़ और चुनाव के बीच सुरक्षा में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी ओर मालदा के एक मतदान केंद्र पर EVM खराब होने से लोगों में नाराजगी फैल गई। गुस्साए लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

राज्य में पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक बंगाल में करीब 19% और तमिलनाडु में 18% वोटिंग दर्ज की गई। दोनों राज्यों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा नजर आई।

तमिलनाडु में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। चेन्नई में अभिनेता अजित कुमार और TVK प्रमुख विजय वोट डालने पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच माना जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा सभी बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए नजर रखी जा रही है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla