पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा कि आज उन निर्दोष जिंदगियों को याद कर रहा हूं, जिन्हें पहलगाम के आतं-क हमले में खो दिया गया। उन्होंने कहा कि इन लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकता और दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में साफ कहा कि भारत एकजुट होकर आतं-कवाद के खिलाफ खड़ा है और यह संकल्प दोहराता है कि देश कभी भी आतं-क के सामने नहीं झुकेगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आतं-कियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
इधर, इस घटना की बरसी पर भारतीय सेना ने भी सख्त रुख दिखाते हुए बिना नाम लिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। सेना ने कहा कि भारत के खिलाफ किए गए हर कृत्य का जवाब दिया जाएगा और न्याय जरूर होगा। सेना की ओर से “Operation Sindoor Continues” लिखे पोस्टर के जरिए यह संदेश दिया गया।
बता दें कि पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतं-कियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया था, जिसमें कई लोगों की जा-न चली गई थी। इस घटना के बाद भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत जवाबी कार्रवाई की थी।
इस ऑपरेशन के तहत भारत ने हवा और जमीन दोनों मोर्चों पर कार्रवाई करते हुए आतं-की ठिकानों को निशाना बनाया। करीब तीन दिन तक चले इस अभियान में भारतीय वायु शक्ति और तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला, जिससे दुश्मन को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

