दरअसल, दूध, सब्जी, मोबाइल रिचार्ज या रोजमर्रा की छोटी जरूरतें मिलकर बड़ी रकम बना देती हैं। इसे ही ‘लाटे फैक्टर’ कहा जाता है, जहां रोज के मामूली खर्च महीने के अंत में भारी पड़ते हैं। ऐसे में सिर्फ कमाना ही नहीं, बल्कि सही तरीके से बचत करना भी जरूरी हो जाता है।
अगर आप भी बिना लाइफस्टाइल बदले बचत करना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों को अपनाकर फर्क महसूस कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने खर्चों की सही प्लानिंग करें। रोजाना के छोटे-छोटे खर्चों को लिखने की आदत डालें। इससे महीने के आखिर में साफ समझ आ जाएगा कि पैसा कहां ज्यादा खर्च हो रहा है और कहां कटौती की जा सकती है।
इसके अलावा बाहर खाने की आदत को कम करें। घर का बना खाना न सिर्फ सस्ता होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर रहता है। हफ्तेभर का मेन्यू पहले से प्लान करने और घर से लंच ले जाने से अच्छा खासा पैसा बचाया जा सकता है।
आजकल कई लोग अलग-अलग सब्सक्रिप्शन पर पैसे खर्च करते हैं। ऐसे में सिर्फ उन्हीं सेवाओं को रखें जिनका आप सही इस्तेमाल करते हैं और बाकी को बंद कर दें। छोटी बचत भी मिलकर बड़ा फायदा देती है।
बिजली और पानी की बचत पर भी ध्यान देना जरूरी है। बेवजह लाइट-पंखा चालू छोड़ना या पुराने बल्ब इस्तेमाल करना आपके बिल को बढ़ा सकता है। LED बल्ब और नेचुरल लाइट का इस्तेमाल करके खर्च कम किया जा सकता है।
ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बजट बिगाड़ सकता है। ऐसे में कारपूल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या साइकिल जैसे विकल्प अपनाकर पैसे बचाए जा सकते हैं। साथ ही गाड़ी की सही देखभाल भी जरूरी है।
पैसे खर्च करने की आदत में भी बदलाव जरूरी है। मोबाइल पेमेंट की बजाय कैश में खर्च करने से आपको अपने पैसे का सही अंदाजा रहता है और फालतू खर्च कम होता है।
वहीं, राशन और जरूरी सामान थोक में खरीदना ज्यादा किफायती साबित होता है। लेकिन सिर्फ डिस्काउंट के चक्कर में बेकार चीजें खरीदने से बचना चाहिए।बेवजह की शॉपिंग से बचने का प्रयास करें!
अगर आप भी हर महीने बचत करना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों को अपनी आदत में शामिल करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



