विज्ञापन

बाथरूम में बाल्टी-इमर्शन रॉड से रची गई साजिश! लव मैरिज के बाद पत्नी की मौ-त को करंट हादसा बताने वाला पति निकला कातिल, पोस्टमार्टम ने खोला राज

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौ-त ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। शुरुआत में इसे करंट से हुई मौ-त बताया गया, लेकिन सच्चाई सामने आते ही मामला पूरी तरह पलट गया।

मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौ-त की बात गलत पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी।

पति ने रची करंट से मौत की साजिश का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात आरोपी पति महेंद्र कुमार मिरि ने अपनी पत्नी ललिता मिरि की गला दबाकर जा-न ले ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध के शक को लेकर अक्सर विवाद होता था, जो इस घटना की बड़ी वजह बना।

घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने चालाकी से बाथरूम में बाल्टी और इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने का नकली सीन तैयार किया। इसके बाद उसने इसे हादसा बताकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी पूरी कहानी को बेनकाब कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह करीब 2 साल पहले हुआ था और उनका एक साल का बच्चा भी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि एक पति ऐसा कदम भी उठा सकता है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

                                                              
विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla