विज्ञापन

भिलाई : मां से 100 रुपए लेकर निकला 22 साल का बेटा, 10 साल से बंद स्कूल में मिला शव, नोट में लिखी दिल छू लेने वाली बात..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) कर्मचारी के 22 वर्षीय बेटे का शव करीब 10 साल से बंद पड़े बीएसपी स्कूल परिसर में संदिग्ध हालत में मिला। मौके से एक नोट भी बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान दीपांशु वर्मा (22) के रूप में हुई है। वह कल्याण कॉलेज का छात्र था और उसके पिता बीएसपी में कार्यरत हैं। परिजनों के मुताबिक, दीपांशु रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।


Bhilai BSP Employee Son Found Dead in Closed School Campus

इसी दौरान सूचना मिली कि बीएसपी सेक्टर-4 स्थित बंद पड़े स्कूल परिसर में एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस मौके पर पहुंचे। वहां शव की पहचान दीपांशु के रूप में की गई। घटनास्थल से एक नोट भी बरामद हुआ है।

नोट में लिखा था, "मुझसे इतनी नफरत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे शरीर को दफनाया नहीं जाना चाहिए, इसका अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए।" हालांकि, नोट में किसी व्यक्ति का नाम या इस कदम के पीछे की स्पष्ट वजह का जिक्र नहीं किया गया है।

परिजनों ने बताया कि घर से निकलने से पहले दीपांशु ने अपनी मां से 100 रुपए मांगे थे। उस समय मां नींद में थीं और उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह घर से निकल गया। परिवार को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपांशु ने बीएससी की पढ़ाई पूरी कर ली थी और नौकरी नहीं मिलने के कारण वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, वह साइकिल से बीएसपी स्कूल बिल्डिंग पहुंचा था और रस्सी खरीदकर अपने साथ लेकर आया था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद नोट और अन्य पहलुओं के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla