रायपुर में मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर, 190 यूनिट रक्तदान कर लोगों ने दिखाई सेवा भावना..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मानव एकता दिवस के मौके पर रायपुर में सेवा और समर्पण की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली, जहां संत निरंकारी मिशन की शाखा द्वारा विशाल र-क्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का संदेश दिया।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार आयोजित इस शिविर में कुल 190 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें 110 पुरुषों और 80 महिलाओं ने भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाई और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रायपुर में मानव एकता दिवस पर 190 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन

इस आयोजन का उद्घाटन रायपुर जिला कलेक्टर गौरव सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज से नीरज शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

शिविर में एक अनोखा दृश्य भी देखने को मिला, जहां पिता-पुत्र, पति-पत्नी और भाई-बहन की जोड़ी ने साथ मिलकर रक्तदान किया और समाज के सामने एक मिसाल पेश की। विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से आमिर खान और शुएब खान ने भी मानव एकता के लिए अपनी सेवाएं समर्पित कीं।

इस बार पहली बार रक्तदान करने वालों की संख्या 12 रही, जिसमें 51 वर्षीय मुरली मोटवानी को विशेष धन्यवाद दिया गया। वहीं, जोनल इंचार्ज गुरबख्श सिंह कालरा ने 103 बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने भी 84 बार रक्तदान कर सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया।

आध्यात्मिक क्षेत्र में सेवा और कर्म का विशेष महत्व होता है। संत निरंकारी मिशन हमेशा मानव सेवा में आगे रहने के लिए जाना जाता है। चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, जल स्रोतों की सफाई, वृक्षारोपण या स्वच्छता अभियान—मिशन के सेवादार हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 22 साल की उम्र में 3 बीवी और 7 बच्चों का बाप… चौथी के चक्कर में आशिक मिजाज पति ने तीसरी पत्नी का किया मर्डर



यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla