विज्ञापन

रायपुर क्लब में युवतियों को रोडीज फेम इन्फ्लुएंसर पिला रही थी शराब! लेट नाइट पार्टी के वायरल वीडियो से मचा बवाल!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर की नाइट लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। देर रात तक चली एक पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद माहौल गरमा गया और मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया।

सेरीखेड़ी स्थित एक क्लब में आयोजित लेट नाइट पार्टी के वीडियो में रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल युवाओं, खासकर युवतियों के साथ नजर आए। वीडियो में दोनों को अपने हाथों से शराब पिलाते देखा गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।


Raipur Club Viral Video:

वीडियो में श्रेया कालरा ‘दारू पियो, ऐश करो’ कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पियानो क्लब का है, जहां देर रात तक तेज म्यूजिक, भीड़ और खुलेआम शराब परोसी जा रही थी।

मामले की शिकायत मिलने के बाद रात करीब 12:30 बजे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पार्टी को रुकवा दिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में इस तरह की लेट नाइट पार्टियां बढ़ती जा रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब के संचालन के लिए समय सीमा तय होती है, जिसके बाद गतिविधियां बंद करनी होती हैं। इसके बावजूद देर रात तक कार्यक्रम जारी रहने की बात सामने आई है, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।

मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव के मुताबिक, वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J