विज्ञापन

रिसाली में बड़ा हादसा! चालू बिजली लाइन पर काम करते वक्त 22 साल के युवक की गई जा-न, मचा हड़कंप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, रिसाली में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। बिजली लाइन सुधार के दौरान एक युवा ठेका श्रमिक की जा-न चली गई, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, गणेश नगर क्षेत्र में बिजली लाइन सुधार का काम चल रहा था। इसी दौरान 22 वर्षीय रोशन कुमार देवांगन, जो नगर निगम में अनस्किल्ड लाइनमैन के रूप में कार्यरत था, चालू बिजली लाइन पर काम कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।


रिसाली बिजली हादसा 2026

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रोशन को न तो कोई औपचारिक ट्रेनिंग दी गई थी और न ही पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। बिना सुरक्षा किट और सही निगरानी के उसे चालू लाइन पर काम कराया जा रहा था।

स्थानीय लोगों और निगम कर्मचारियों ने भी आरोप लगाया है कि ठेका श्रमिकों से लगातार जोखिम भरे काम कराए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं।

घटना के बाद रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा ने तुरंत आपात बैठक बुला ली है। इस बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और महापौर परिषद के सदस्य शामिल होंगे, जहां पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी।

महापौर ने साफ कहा है कि श्रमिकों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।

वहीं, पुलिस भी मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। ठेका कंपनी, संबंधित अधिकारियों और कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहराई से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J