बतौली थाना क्षेत्र के दूरस्थ गोविंदपुर में दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के बीच पहाड़ी इलाके में अचानक आका-शीय बिजली गिरी। उस समय कई पशु चराई के लिए पहाड़ी क्षेत्र में थे।
जानकारी के अनुसार, इस घटना में गोविंदपुर निवासी मनीराम यादव के दो बैल, मदन तिर्की के सात और आनंद बड़ा की आठ बकरियां चपेट में आ गईं। बिजली गिरते ही सभी पशुओं की मौके पर ही मौ-त हो गई, जिससे गांव में सन्नाटा छा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ देर के लिए तेज हवा और बारिश का दौर चला, इसी दौरान यह दर्दनाक घटना हुई। इस हादसे से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है और उनकी आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।
अब ग्रामीण प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवार इस मुश्किल वक्त से उबर सकें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

