विज्ञापन

गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये देसी चीजें, शरीर रहेगा ठंडा और हेल्दी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और तेज धूप के साथ लू का खतरा भी बढ़ने लगा है। ऐसे में सिर्फ पानी पीना काफी नहीं, बल्कि सही डाइट अपनाना भी बेहद जरूरी हो गया है।

मौसम लगातार बदल रहा है, कभी बारिश तो कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे लू का असर और ज्यादा देखने को मिलेगा। ऐसे हालात में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे थकान, चक्कर और कमजोरी जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।


ऐसे में एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि डाइट में कुछ देसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखें और पानी की कमी भी पूरी करें।

फालसा का शरबत इस मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम होते हैं, जो शरीर को ठंडक देते हैं और लू के असर को कम करते हैं।

मखाने को भिगोकर खाने से भी शरीर को काफी फायदा मिलता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ कमजोरी भी दूर करता है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, कच्चे प्याज का सेवन लू से बचने का एक आसान और असरदार तरीका है। प्याज शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है और सलाद के रूप में इसे खाने से शरीर ठंडा रहता है।

आजकल लोग चिया सीड्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसका देसी विकल्प तुकमारिया के बीज ज्यादा सस्ते और फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 मौजूद होता है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है।

वहीं कच्चे आम का नमक वाला पानी एक देसी इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करता है। इसमें विटामिन C और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करते हैं और लू से बचाते हैं।

अगर आप भी इस गर्मी में खुद को सुरक्षित और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन देसी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और ऐसी ही जरूरी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी लक्षण या समस्या में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla