विज्ञापन

सूरजपुर में शर्मनाक सजा! चोरी के शक में युवक को जूतों की माला पहना अर्धनग्न कर पत्नी संग गांव में घुमाया

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,सूरजपुर जिले के पस्ता गांव से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी के शक में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज (32) पर सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का संदेह जताया गया था। इसी आधार पर गांव के सरपंच पति और कुछ ग्रामीणों ने उसे पंचायत के नाम पर बुलाया। युवक अपनी पत्नी के साथ जैसे ही पस्ता गांव पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

सूरजपुर पस्ता गांव में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया

इसके बाद ग्रामीणों ने उसके साथ मा-र-पी-ट की और उसे जबरन अर्धनग्न कर दिया। उसका आधा सिर मुंडवा दिया गया और गले में जूते-चप्पलों की माला पहना दी गई। इतना ही नहीं, युवक को उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया, जिससे सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया गया।

पीड़ित की पत्नी ने भी आरोप लगाया है कि उसके साथ भी मा-र-पी-ट की गई और जा-न से मा-र-ने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित के पिता शमसुद्दीन ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके बेटे पर झूठा आरोप लगाकर उसे इस तरह बेइज्जत किया गया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर पहले भी चोरी के इरादे से गांव में आने का संदेह जताया गया था, हालांकि वह उस समय भाग गया था।

वहीं सरपंच पति विश्वनाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीणों में काफी आक्रोश था और उन्होंने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए कहा है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla