आज के समय में हर घर बिजली के उपकरणों पर निर्भर है। ऐसे में जब एक-एक करके सारे इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने लगते हैं, तो परेशानी और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। कई बार वजह समझ नहीं आती, लेकिन वास्तु शास्त्र इसे गंभीर संकेत मानता है।
वास्तु के अनुसार, बिजली से जुड़े उपकरण अग्नि तत्व से संबंधित होते हैं। घर में इस तत्व की सही दिशा दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण मानी जाती है। अगर इस दिशा में गंदगी हो या पानी का लीकेज हो, तो यह बड़ा वास्तु दोष पैदा करता है। इसका असर सीधे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पड़ता है और वे बार-बार खराब होने लगते हैं।
इतना ही नहीं, अगर टीवी, फ्रिज या अन्य उपकरण गलत दिशा जैसे उत्तर या उत्तर-पूर्व में रखे गए हैं, तो उनके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह का संबंध भी बिजली और इलेक्ट्रॉनिक चीजों से माना गया है। अगर कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में हो, तो इसका असर घर के उपकरणों पर भी दिखता है। ऐसे में सामान जल्दी खराब होने लगता है और धीरे-धीरे मानसिक तनाव व आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
राहु का नकारात्मक प्रभाव तब और बढ़ जाता है, जब घर में टूटे-फूटे या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान पड़े रहते हैं। खासकर नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में कबाड़ या उलझे हुए बिजली के तार भी इस समस्या को बढ़ाते हैं।
इससे बचने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। घर में खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान को तुरंत हटा दें। भारी उपकरण जैसे फ्रिज, टीवी, माइक्रोवेव को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहतर माना गया है। वहीं उत्तर-पूर्व दिशा में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से बचना चाहिए।
राहु के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन कुत्ते को मीठी रोटी खिलाने की भी मान्यता है। इसके अलावा, घर में नया इलेक्ट्रॉनिक सामान लाने पर उसे चालू करने से पहले हल्दी या कुमकुम का तिलक लगाकर स्वास्तिक चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है।
(Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक मान्यताओ और वास्तु पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।)
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

