भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जामुल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मृतक छात्र की पहचान अहिवारा टाउनशिप वार्ड-11 निवासी मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरमान ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा पास की थी और जल्द ही 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, अरमान अपने दोस्त शेख तैयब के साथ बाइक से अहिवारा टाउनशिप से भिलाई की ओर जा रहा था। इसी दौरान जामुल थाना क्षेत्र के नवतरिया के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि अरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी..
घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बोलेरो वाहन से टक्कर की आशंका
मृतक के परिजनों का कहना है कि हादसे के पीछे किसी बोलेरो वाहन की टक्कर भी वजह हो सकती है। परिवार का आरोप है कि बोलेरो चालक ने बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद यह हादसा हुआ।
हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी तक किसी वाहन चालक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांची जाएगी ताकि यह साफ हो सके कि हादसा कैसे हुआ और इसमें कौन सा वाहन शामिल था।
अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

