मामला मैनपाट ब्लॉक के कुनिया गांव के जंगलपारा का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली सुखमनिया अपनी सास सोनवारी को पीठ पर लादकर नर्मदापुर स्थित सेंट्रल बैंक पहुंची। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक नाला पड़ता है, जिसके कारण वहां कोई गाड़ी नहीं पहुंच पाती। इसके बाद करीब साढ़े तीन किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करना पड़ता है।
बहू सुखमनिया ने रोते हुए बताया कि पहले बैंक मित्र तपेश घर पहुंचकर पेंशन दे जाता था, जिससे काफी सहूलियत रहती थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसने घर आना बंद कर दिया। इसी बीच KYC पूरा नहीं होने की वजह से पेंशन भी अटक गई थी।
शुक्रवार को मजबूरी में सुखमनिया अपनी बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची। यहां बैंक ने तीन महीने की रुकी हुई पेंशन के 1500 रुपए दिए। खाते में चार महीने के कुल 2000 रुपए जमा बताए गए।
सुखमनिया ने बताया कि उनकी सास सोनवारी को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलता। उन्हें सिर्फ वृद्धावस्था पेंशन के 500 रुपए ही मिलते हैं।
वहीं इस मामले पर नर्मदापुर सेंट्रल बैंक के मैनेजर मिर्जा अल्ताफ बेग ने कहा कि इलाके में वृद्धावस्था पेंशन घर तक पहुंचाने की व्यवस्था है और इसके लिए 8 बैंक मित्र काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग बैंक को सूचना दें तो बैंक मित्र को घर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

