जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कैंप मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी ने घर के सामने टूटे कांच को साफ करने के लिए कहा था। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर जमकर झड़प हो गई।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार देर रात दोनों पक्ष समझौते की बात करने छावनी थाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान राजेश चौधरी के साथ आए बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष गुरुचरण बग्गा की गाली-गलौज से माहौल फिर बिगड़ गया। इसके बाद थाना परिसर में ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
थाने के अंदर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों के साथ भी झूमाझटकी होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग टेबल-कुर्सियों पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। पुलिस को भीड़ संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि उस समय थाना प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं थे। बाद में उनके पहुंचने पर दोनों पक्षों की शिकायत ली गई और देर रात एफआईआर दर्ज की गई।
पहले पक्ष की ओर से दीपक पासी ने शिकायत में बताया कि 20 मई को उसके दोस्त मनीष देवांगन का जन्मदिन था। पार्टी के दौरान वह बीयर लेने गया था। लौटते समय राजेश चौधरी के घर के सामने उसकी बाइक फिसल गई, जिससे बीयर की बोतल टूट गई।
दीपक का आरोप है कि इसी बात पर राजेश चौधरी और उनके भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त सुजीत गुप्ता पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसके सिर और हाथ में चोट आई।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बीजेपी नेता और पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पड़ोस में चल रही बर्थडे पार्टी में काफी शोर-शराबा हो रहा था। इसी दौरान दीपक पासी बाइक से गिरा और उनके घर के सामने बीयर की बोतल टूट गई।
राजेश चौधरी के मुताबिक जब उन्होंने सफाई करने के लिए कहा तो दीपक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर वहां से चला गया। बाद में वह अपने साथियों के साथ वापस आया और सभी ने मिलकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाइयों के साथ भी मारपीट हुई और कार का कांच तोड़ दिया गया।
राजेश चौधरी ने दावा किया है कि पूरी घटना उनके घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने चेहरे और सीने में चोट आने की बात कही है। वहीं उनके भाइयों को भी चोटें आई हैं।
दीपक पासी का आरोप है कि थाने में समझौते के दौरान गुरुचरण बग्गा ने गाली-गलौज की, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। पुलिस ने दीपक पासी की शिकायत पर गाली-गलौज और मारपीट की धाराएं लगाई हैं। वहीं बीजेपी नेता की शिकायत पर युवकों के खिलाफ बलवा की धारा भी जोड़ी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

