भिलाई के सेक्टर-4 निवासी संतोष कुमार ने भिलाई भट्टी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे भिलाई स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं।
जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार ने सिविक सेंटर स्थित एक बीमा कार्यालय में पॉलिसी कराई थी, जिसकी अवधि साल 2022 में पूरी हो गई थी। पॉलिसी बंद कराने के लिए जब वे बीमा केंद्र पहुंचे तो फॉर्म भरने में परेशानी होने पर उन्होंने सेक्टर-6 निवासी के. देवासहायम से मदद ली।
देवासहायम ने खुद को बीमा एजेंट बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया। इसी दौरान उसने संतोष कुमार को ज्यादा रिटर्न देने वाली पॉलिसियों की जानकारी दी और बेहतर फायदा मिलने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद संतोष कुमार ने आरोपी को 14 लाख रुपए का चेक दिया। परिवार के अन्य सदस्यों के बीमा के नाम पर भी 17 लाख 30 हजार रुपए दे दिए। इतना ही नहीं, सुपर बाजार से करीब 7 लाख रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीदवाए गए।
जब संतोष कुमार ने पॉलिसी से जुड़ी जानकारी मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसी दौरान चेक से रकम भी निकाल ली गई। इसके बाद पीड़ित ने भिलाई भट्टी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और जरूरी दस्तावेज व साक्ष्य पुलिस को सौंपे।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान सेक्टर-6 निवासी दो आरोपियों रवि कुमार और के. राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

