विज्ञापन

भिलाई में क्रिकेट मैच के बीच ‘गृह मंत्री का OSD’ बनकर पहुंचा युवक, खिलाड़ियों को धमकाने का आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक खुद को गृह मंत्री का OSD बताकर मैदान में पहुंच गया। आरोप है कि उसने खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी की और दबाव बनाते हुए उन्हें डरा-धमकाने की कोशिश की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूरा मामला दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, खुर्सीपार का है। बताया गया कि 25 मई को मैदान में क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान सर्वेश सिंह नाम का युवक वहां पहुंचा और खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोप है कि वह लगातार खुद को गृह मंत्री का OSD बताकर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा था।

भिलाई में गृह मंत्री का OSD बनकर खिलाड़ियों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और लोगों ने जब उसका विरोध किया तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई। मामले को लेकर जयप्रकाश नाम के व्यक्ति ने 27 मई को खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी मैच के दौरान लगातार खिलाड़ियों और अन्य लोगों को धमका रहा था।


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी सर्वेश सिंह के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। उसकी पहचान सर्वेश सिंह (38 वर्ष) निवासी नेताजी चौक लिंक रोड, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।

ऐसी ही भिलाई-दुर्ग और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी लोकल खबर के लिए जुड़े रहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla