मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के टेकमेटला निवासी 21 वर्षीय धर्मेन्द्र गटपल्ली अपनी बहन ज्योति गटपल्ली को बीएड परीक्षा दिलाने भिलाई आया था। दोनों शुक्रवार 23 मई 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे सुपेला के घड़ी चौक के पास उतरे थे।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र पास की दुकान से साबुन लेने जा रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की पल्सर बाइक और एक स्कूटी में सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने युवक को रोक लिया और चा-कू दिखाकर डराने लगे। इसके बाद उसके पास रखे 300 रुपये लूट लिए गए।
इसके बाद आरोपितों ने उसकी जेबों की तलाशी ली और हाथ में रखा मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। धर्मेन्द्र ने मोबाइल देने से मना किया तो एक बदमाश ने उस पर हमला कर दिया।जिससे युवक के हाथ और जांघ में गंभीर चोट आई है|
हमले में युवक के बाएं पैर की जांघ और घुटने के पीछे चोट आई है। उसके हाथ में भी चोट लगी है। घटना के दौरान धर्मेन्द्र और उसकी बहन ने जोर-जोर से आवाज लगाकर मदद मांगी। लोगों के इकट्ठा होने की आशंका के चलते तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



