मामला दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र स्थित चौहान ऑटोमोबाइल शोरूम का बताया जा रहा है। आरोप है कि शोरूम के CEO अंकित आनंद महिला स्टाफ को अश्लील मैसेज भेजते थे, गलत तरीके से बात करते थे और छेड़छाड़ करते थे।
VIDEO में देखा जा सकता है कि जैसे ही CEO ऑफिस के अंदर पहुंचे, महिला कर्मचारी सामने आई और उनके चेहरे व शर्ट पर स्याही फेंक दी। इसके तुरंत बाद उसने थप्पड़ मारे और लात भी चलाई।
घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन महिला काफी गुस्से में थी। उस समय मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, इसलिए पुलिस कर्मचारी सिर्फ समझाइश देते दिखाई दिए।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ऑफिस में अन्य महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। VIDEO में CEO खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आए।
इधर, शोरूम विवाद के बीच अब और भी गंभीर आरोप सामने आने लगे हैं। जानकारी के अनुसार सिर्फ एक महिला ही नहीं, बल्कि 3 से 4 अन्य महिला कर्मचारी भी CEO के व्यवहार से परेशान बताई जा रही हैं। हालांकि अब तक किसी ने खुलकर मीडिया के सामने बयान नहीं दिया है।
भिलाई नगर CSP ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी लिए जाएंगे।
फिलहाल यह मामला पूरे भिलाई में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल VIDEO के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

