विज्ञापन

भिलाई में बार के बाहर खूनी झड़प: 3 से 4 लोगो ने किया बीयर बोतल और धारदार हथियार से हमला, पैरों पर बाइक चढ़ाने की कोशिश,दो भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में रविवार देर रात पंजाब बार के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला। शराब पीने आए कुछ लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़ी झड़प में बदल गया। आधे घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का VIDEO अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि 3 से 4 अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले बीयर की कांच की बोतल सिर पर फोड़ी, फिर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। VIDEO में कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

Punjab Bar Bhilai Viral Video

जमीन पर गिरने के बाद भी युवक को नहीं छोड़ा गया। उसके चेहरे पर लगातार लातें मारी गईं। इतना ही नहीं, उसके पैरों पर बाइक चढ़ाने की कोशिश भी की गई। जान बचाने के लिए एक युवक बार के अंदर भागता नजर आया, लेकिन आरोपी उसके पीछे बार के अंदर तक पहुंच गए।

घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। रात करीब 11:30 बजे से लेकर 12 बजे तक बार के बाहर मारपीट और हंगामा चलता रहा। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक, ज्ञानेश साहू उर्फ आकाश अपने बड़े भाई आशीष साहू और पप्पू साहू के साथ 18 मई की रात पंजाब बार पहुंचे थे। तीनों बार के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आशीष साहू कुछ देर के लिए बाहर गया, जहां उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया।

कुछ देर बाद आशीष भागते हुए वापस बार के अंदर पहुंचा। उसके पीछे 3 से 4 युवक भी अंदर घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। भाई को बचाने पहुंचे ज्ञानेश साहू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से खत्म करने की धमकी दी और कांच की बोतल व धारदार हथियार से हमला किया।

हमले में ज्ञानेश साहू के सिर, हाथ, सीने, पीठ और बाएं पैर में चोटें आई हैं। वहीं आशीष साहू के गले के नीचे और पीठ पर गंभीर चोट बताई जा रही है। घटना के दौरान बार में मौजूद लोगों और आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया है कि सामने आने पर वे आरोपियों की पहचान कर सकते हैं। वैशाली नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल VIDEO और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पंजाब बार में मारपीट की घटना हुई है। ज्ञानेश और उसके चचेरे भाई आशीष साहू शराब पीने बार गए थे। बाहर निकलने के दौरान उनका कुछ अज्ञात युवकों से विवाद हो गया।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla