विज्ञापन

भिलाई-रिसाली के 3 वार्डों का उपचुनाव रद्द, चुनाव आयोग ने आर्थिक भार का दिया हवाला..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में भिलाई और रिसाली नगर निगम के खाली वार्डों में होने वाला उपचुनाव अब नहीं होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तीनों वार्डों के उपचुनाव को निरस्त कर दिया गया है। इस फैसले के पीछे शासन-प्रशासन पर पड़ने वाले अनावश्यक आर्थिक भार को बड़ी वजह बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 02 रूआबांधा, वार्ड नंबर 39 पुरैना और भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर 1 जुनवानी में पार्षदों के निधन के बाद सीटें खाली हुई थीं। इन वार्डों में उपचुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होनी थी। वहीं 1 जून को मतदान और 4 जून को मतगणना प्रस्तावित थी।


भिलाई और रिसाली निगम वार्ड उपचुनाव निरस्त होने से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि, यह चुनाव केवल करीब पांच महीनों के लिए ही होता, क्योंकि दोनों नगर निगमों का कार्यकाल जनवरी 2027 में समाप्त होने जा रहा है। इसी वजह से इसी साल दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव भी प्रस्तावित हैं।

बताया जा रहा है कि इतने कम समय के लिए चुनाव कराने से शासन के धन, संसाधनों और प्रशासनिक व्यवस्था पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता। इसी मुद्दे को लेकर कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर उपचुनाव निरस्त करने की मांग की थी।

इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने मामले पर निर्णय लेते हुए दुर्ग जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह को उपचुनाव निरस्त करने के निर्देश दिए। आदेश जारी होने के बाद तीनों वार्डों का उपचुनाव रद्द कर दिया गया है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla