सुपेला थाना क्षेत्र में 17 मई को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल सलीम अली ने 20 मई की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल के ICU में जिंदगी और मौ-त के बीच जंग लड़ रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे से सिर्फ दो दिन पहले ही उसके घर बेटी का जन्म हुआ था। उसकी पत्नी उसी समय अस्पताल में भर्ती थी।
बताया गया कि 17 मई की दोपहर करीब 2:38 बजे बाइक और स्कूटी सवार लोग चंद्रामौर्य चौक पर रेड सिग्नल में खड़े थे। इसी दौरान काले रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार का चालक सागर जायसवाल तेज रफ्तार में वहां पहुंचा और नियंत्रण खो बैठा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ने सिग्नल तोड़ते हुए लापरवाही से वाहन चलाया और पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और लोग सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाद में गंभीर घायल सलीम अली की भी इलाज के दौरान जान चली गई।
मृतक नूर खान सुपेला के साक्षरता चौक का रहने वाला था। वह गर्मी की छुट्टियों में अपने मौसा के साथ एसी रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। रविवार को भी वह काम पर निकला था, लेकिन परिवार को उसकी मौ*त की खबर मिली।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक सागर जायसवाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हादसे के समय नशे की हालत में कार चला रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है।
सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन ह-त्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। हादसे में इस्तेमाल कार और उससे जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए हैं।
इधर, भिलाई-3 के पुरैना स्थित स्टोर पारा में गुरुवार सुबह एक युवक अपने घर में मृत मिला। युवक की पहचान 29 वर्षीय नसरू सोना के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए विरोध जताया। लोगों का कहना है कि 19 मई को नसरू के साथ कुछ युवकों ने मारपी-ट की थी। नसरू ने इसकी शिकायत जीआरपी थाना में भी की थी और आरोपियों के नाम बताए थे।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो युवक की जान बच सकती थी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तनाव का माहौल भी बना रहा।
जीआरपी थाना प्रभारी डीएन श्रीवास्तव के मुताबिक परिवार के लोग रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह पिता ने नसरू को उठाने की कोशिश की तो वह मृत अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मारपीट से जुड़े कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ*त की असली वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

