विज्ञापन

भिलाई में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर! सेकेंड हैंड कार शोरूम के बाहर खड़ी 9 गाड़ियां बुरी तरह डैमेज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला इलाके में सोमवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सेकेंड हैंड कार शोरूम के बाहर खड़ी 9 गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गईं। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 19 मई की सुबह करीब 4:30 बजे जोरदार आवाज सुनकर शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह की नींद खुल गई। बाहर निकलते ही उन्होंने देखा कि दुकान के सामने खड़ी कई गाड़ियों के अगले और पिछले हिस्से बुरी तरह टूट चुके थे।।


सुपेला इलाके में सेकेंड हैंड कार शोरूम के बाहर डैमेज हुई गाड़ियां

मौके पर मौजूद गार्ड रोहित सिंह ने बताया कि दुर्ग की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG-07-CZ-7779 का चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पहले उसने एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर वाहन बेकाबू होकर शोरूम के सामने खड़ी कारों में जा घुसा।

बताया गया कि संजय नगर सुपेला निवासी गजेंद्र सिंह की नेक्सा शोरूम के पास ‘परफेक्ट वैल्यू’ नाम से सेकेंड हैंड कार खरीदी-बिक्री की दुकान है। रोज की तरह 18 मई की रात दुकान बंद करने के बाद वे रेस्ट रूम में सो गए थे। वहीं दीपक तिवारी और रोहित सिंह गार्ड के रूप में ड्यूटी पर मौजूद थे।

हादसे में मारुति ब्रेजा, बलेनो, स्विफ्ट डिजायर, मारुति ईको, ऑल्टो और टोयोटा इटियॉस समेत कुल 9 वाहन डैमेज हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वहां लगा नो पार्किंग बोर्ड और बिजली पोल क्रमांक 6/149 भी टूट गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि स्कॉर्पियो चालक नशे की हालत में दिखाई दे रहा था।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla