इस दौरे में रायपुर से लेकर जगदलपुर और नेतानार तक कई बड़े कार्यक्रम तय किए गए हैं। खास बात यह है कि प्रदेशभर में डायल-112 सेवा का विस्तार और हर जिले के लिए फॉरेंसिक यूनिट्स की शुरुआत भी इसी दौरे में होने जा रही है।
उनके आगमन को देखते हुए राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर होटल और कार्यक्रम स्थलों तक पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।
18 मई की सुबह अमित शाह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचेंगे। यहां वे डायल-112 सेवा के लिए शामिल 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
अब तक यह सेवा प्रदेश के 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन नई व्यवस्था के बाद इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जाएगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहले ही बता चुके हैं कि प्रदेश के सभी थानों तक डायल-112 की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, जिससे इमरजेंसी में पुलिस सहायता और तेज हो सकेगी।
इसी के साथ प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स भी रवाना की जाएंगी। इन यूनिट्स में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल पर ही शुरुआती वैज्ञानिक जांच की जा सकेगी। इससे मामलों की जांच प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह सीधे बस्तर रवाना होंगे। सुबह करीब 11:50 बजे वे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से बीएसएफ हेलीकॉप्टर के जरिए नेतानार जाएंगे।
नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह केंद्र ग्रामीणों को सरकारी और प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।
बस्तर लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों और विकास की जरूरतों को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नेतानार कार्यक्रम के बाद अमित शाह जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचेंगे, जहां वे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान कई जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
इसके बाद बादल एकेडमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। यहां बस्तर में चल रहे विकास कार्यों, सुरक्षा अभियानों और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
होटल ग्रैंड एम्बिशन में अलग-अलग विभागों की ओर से प्रेजेंटेशन भी दिए जाएंगे। इसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और पुनर्वास जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
शाम के समय अमित शाह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे ‘बस्तर के संग’ नाम से आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बस्तर की पारंपरिक लोक कला और संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी।
19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे। इसमें 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अमित शाह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
छत्तीसगढ़, खासकर बस्तर क्षेत्र के लिए इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। सुरक्षा और विकास के एजेंडे के साथ होने वाले इस दौरे पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



