विज्ञापन

बड़े भाई ने बाइक में लगाई आग! छोटा भाई खुद पर पेट्रोल छि-ड़-कर जलती बाइक पर कूद पड़ा! हुई दर्दनाक मौ-त...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो भाइयों के बीच बाइक को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते-देखते बड़ा हादसा बन गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक अतरौली थाना क्षेत्र के नरोईया गांव निवासी गंगाराम की गांव के पास पुलिया पर परचून और मिठाई की दुकान है। उनके चार बेटे शेरू, साजन, विकास और निखिल थे। निखिल सबसे छोटा था। परिवार की दो बेटियों माहेश्वरी और मीरा की शादी हो चुकी है।

Hardoi Brother Dispute Bike Fire Incident

बताया गया कि गंगाराम 20 मई को तीर्थ यात्रा पर पूर्णागिरी गए थे। परिवार के दो बेटे साजन और विकास बेंगलुरु में काम करते हैं, जबकि शेरू और निखिल दुकान संभालते थे। दुकान पर बोतलों में पेट्रोल भी बेचा जाता था।

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे निखिल दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बड़ा भाई शेरू स्प्लेंडर बाइक लेकर दुकान पहुंचा। बताया गया कि वह नशे की हालत में था और बाइक को पुवायां ले जाने की जिद कर रहा था।

निखिल ने उसे बाइक देने से मना कर दिया। उसने कहा कि पिता ने बाइक देने से साफ मना किया है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया गया कि गुस्से में आकर शेरू ने दुकान से पेट्रोल उठाया और बाइक पर छिड़ककर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक जलने लगी।निखिल आग बुझाने के लिए बाल्टी में पानी लेने पहुंचा, लेकिन शेरू ने उसे रोक दिया। इसी बात पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान निखिल ने बाल्टी शेरू के सिर पर मार दी।

इसके बाद निखिल दुकान से पेट्रोल की दो बोतल लेकर आया और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। फिर वह जलती बाइक के पास जाकर खड़ा हो गया और आग की चपेट में आ गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक निखिल गंभीर रूप से झुलस चुका था।उसे तुरंत अतरौली सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आग से झुलसे निखिल को उसका बड़ा भाई शेरू ही अस्पताल लेकर गया था। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार के भीतर शुरू हुआ एक छोटा विवाद देखते ही देखते दर्दनाक हादसे में बदल गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग अब भी इस घटना को याद कर सहमे हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla