विज्ञापन

पेट्रोल की चुस्कियों से होती है इस लड़की के दिन की शुरुआत!अजीब लत देख डॉक्टरों के भी उड़े होश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सुबह की शुरुआत लोग आमतौर पर चाय या कॉफी से करते हैं, लेकिन कनाडा की एक लड़की की आदत सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यह लड़की सुबह उठते ही पेट्रोल पीती है और यही उसकी सबसे बड़ी लत बन चुकी है।

कनाडा में रहने वाली शैनन इन दिनों सोशल मीडिया और टीवी शो में अपनी इसी अजीब आदत को लेकर चर्चा में हैं। उनकी कहानी अमेरिका के मशहूर शो “माई स्ट्रेंज एडिक्शन” में सामने आई, जिसे देखकर लोग ही नहीं बल्कि डॉक्टर भी चौंक गए।

पेट्रोल पीने की अजीब लत से दुनिया भर में चर्चा में आई कनाडा की लड़की

शो में बताया गया कि शुरुआत में शैनन को पेट्रोल की महक बेहद पसंद थी। वह अक्सर पेट्रोल की बोतल या कैन लेकर उसकी खुशबू सूंघा करती थीं। धीरे-धीरे यह आदत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पेट्रोल पीना शुरू कर दिया।

शैनन के मुताबिक, पेट्रोल पीते समय उनकी जीभ पर झुनझुनी महसूस होती है और गले में तेज जलन होती है। इसके बावजूद वह खुद को रोक नहीं पातीं। उनका कहना है कि जब भी उन्हें तनाव या अकेलापन महसूस होता है, तब वह पेट्रोल पीती हैं और इससे उन्हें शांति मिलती है।

बताया गया कि उनकी यह लत अब बेहद गंभीर हो चुकी है। शैनन सुबह उठते ही सबसे पहले पेट्रोल पीती हैं। दिनभर में कई बार इसकी चुस्कियां लेती हैं और रात में सोने से पहले भी उन्हें पेट्रोल चाहिए होता है।

परिवार वाले उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह कई बार छिपकर भी पेट्रोल पी लेती हैं।

जब यह मामला मेडिकल एक्सपर्ट्स के पास पहुंचा, तो डॉक्टरों ने इसे बेहद खतरनाक बताया। विशेषज्ञों के मुताबिक पेट्रोल एक जहरीला केमिकल है, जिसका सेवन शरीर के कई अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इससे फेफड़े, लीवर, किडनी और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। लगातार सेवन करने पर सांस लेने में परेशानी और नर्व से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सिर्फ आदत नहीं बल्कि एक रेयर मेडिकल कंडीशन हो सकती है, जिसे “पिका डिसऑर्डर” कहा जाता है। इस स्थिति में इंसान को ऐसी चीजें खाने या पीने की इच्छा होती है, जो शरीर के लिए बनी ही नहीं होतीं। कई बार ज्यादा डिप्रेशन और मानसिक तनाव भी इसकी वजह बन सकता है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla