जानकारी के मुताबिक, रायपुर के बिरगांव क्षेत्र से कुछ युवक पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद वे कार से वापस रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गड़ई गांव के पास फोक नदी के पुल पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और नीचे नदी में गिर गई।

बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि चार युवकों की मौके पर ही मौ-त हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों में जुनैद रज़ा और आरज़ू खान शामिल हैं, जिनकी हालत अभी भी ना-जुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में गहरा शोक छा गया है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla


