विज्ञापन

रेत पर सिके पापड़, फर्श पर बनी अंडे की भुर्जी… छत्तीसगढ़ में गर्मी ने किया बेहाल! दुर्ग सहित 18 जिलों में हीटवेव अलर्ट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ इन दिनों तेज गर्मी की चपेट में है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल लग रहा है। धमतरी समेत कई जिलों में सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई है कि रेत पर पापड़ सिकने लगे हैं और सीमेंट के फर्श पर अंडे की भुर्जी बन रही है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।


छत्तीसगढ़ के धमतरी में भीषण गर्मी के बीच तपती रेत पर सिकते पापड़ और गर्म फर्श पर बनती अंडे की भुर्जी

धमतरी में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर होते ही सड़कें सूनी नजर आने लगती हैं। लू के थपेड़ों और तेज धूप के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।

गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुली धूप में रखी रेत पर पापड़ अपने आप सिकने लगे। वहीं गर्म सीमेंट के फर्श पर अंडा डालते ही उसकी भुर्जी जैसी स्थिति बन गई। यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए।

लोगों का कहना है कि दोपहर में बाहर निकलना बीमारी को बुलावा देने जैसा हो गया है। शहर की मुख्य सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है।

डॉक्टरों ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही दोपहर में बाहर निकलें। बाहर जाते समय सिर और मुंह को सूती कपड़े या गमछे से ढककर रखें।

इस मौसम में डिहाइड्रेशन, तेज सिर दर्द और आंखों में जलन जैसी परेशानियां बढ़ रही हैं। डॉक्टर लगातार ज्यादा से ज्यादा पानी, ORS और नींबू पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, मुंगेली, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा और जांजगीर-चांपा में भी गर्मी का असर तेज रहने की चेतावनी दी गई है।

अगले 24 से 48 घंटों में तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

 

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla