मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
पिछले 24 घंटे के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बुधवार को अचानक बदले मौसम के बीच रायपुर के देवपुरी इलाके में तेज आंधी के कारण बिजली का पोल गिर गया। इससे पहले खैरागढ़ और कांकेर जिले में लू के असर से मोर, सीवेट और चमगादड़ समेत सैकड़ों जीवों की मौ*त की खबर सामने आई थी।
मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। हालांकि 29 मई से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेशभर में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
माना जा रहा है कि मौसम बदलने के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि फिलहाल कई जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है।
राजधानी रायपुर में 28 मई को भी हीटवेव का असर रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक ट्रफ लाइन और बिहार से तेलंगाना तक उत्तर-दक्षिण ट्रफ सक्रिय है। इन सिस्टमों का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है।
इसी वजह से आने वाले दिनों में प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सलाह जारी की है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि रबी मक्का, केला और पपीता की फसलों में निराई-गुड़ाई के बाद हल्की सिंचाई करें ताकि तेज गर्मी से फसल को नुकसान न पहुंचे।
इसके अलावा गेहूं और चना की कटाई जल्द पूरी करने और उपज को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है।
प्रदेश के मौसम और खेती-किसानी से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



