विज्ञापन

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा बंद! 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद, कई शहरों में प्रदर्शन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बुधवार को छत्तीसगढ़ में बड़ा असर देखने को मिला। प्रदेशभर में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहे। इसमें थोक और रिटेल दोनों तरह की दुकानें शामिल हैं। रायपुर और बिलासपुर में सुबह से ही मेडिकल स्टोर्स के शटर बंद नजर आए।

सरगुजा में केमिस्ट संघ ने ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बाइक रैली निकाली। यहां अपोलो फार्मेसी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी कर दुकान बंद कराई गई। रैली अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक होते हुए घड़ी चौक तक पहुंची।

Medical Store Strike CG

बस्तर जिले में करीब 300 और जगदलपुर शहर में लगभग 120 मेडिकल दुकानें बंद रहीं। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालकों ने ऑनलाइन नंबर जारी किए हैं। वहीं महारानी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

रायगढ़ में भी करीब 760 मेडिकल दुकानें बंद रहीं। दवा विक्रेताओं ने रामनिवास टॉकीज चौक पर प्रदर्शन किया और मरीजों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए।

दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा भारी छूट दिए जाने से छोटे मेडिकल स्टोर्स का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस आंदोलन को CAIT, चेंबर ऑफ कॉमर्स और कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ का समर्थन मिला है।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा कि यह सिर्फ दवा कारोबार का मामला नहीं है, बल्कि छोटे व्यापारियों और स्थानीय बाजार व्यवस्था को बचाने का मुद्दा भी है।

डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कृपलानी ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट की वजह से स्थानीय मेडिकल स्टोर्स का कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है, जिससे छोटे व्यापारियों पर संकट बढ़ता जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि बड़ी ऑनलाइन और विदेशी कंपनियां भारी छूट देकर स्थानीय दवा कारोबार को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने सरकार से स्थानीय व्यापारियों और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखकर फैसले लेने की मांग की।

हड़ताल को देखते हुए छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन भी अलर्ट पर है। प्रशासन ने राज्यभर में जरूरी दवाइयों और मेडिकल सामान की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने बताया कि सरकारी जनऔषधि केंद्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम और अन्य मेडिकल दुकानों के जरिए लोगों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन से अपील की है कि हड़ताल के दौरान मरीजों को जरूरी दवाएं मिलती रहें। प्रशासन लगातार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

लोगों से भी अपील की गई है कि घबराकर जरूरत से ज्यादा दवाइयों का स्टॉक न करें। रोजाना दवा लेने वाले लोग जरूरत की दवाएं पहले से रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों और मेडिकल स्टोर्स में दवाइयां उपलब्ध रहेंगी।

छत्तीसगढ़ की ऐसी ही जरूरी और भरोसेमंद लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla