मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा का है। यहां रहने वाले याद राम साहू (30) खेती-किसानी का काम करते हैं। बताया गया कि उनकी पहली शादी साल 2019 में हुई थी। इसके बाद एक युवती से प्रेम संबंध होने पर उन्होंने साल 2022 में दूसरी शादी कर ली थी।
शनिवार को इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। विवाद के बाद वह ट्रैक्टर लेकर गांव में लगे हाईटेंशन टावर के पास पहुंचा और करीब 50 फीट ऊपर चढ़कर बैठ गया।
युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।
टावर पर चढ़ते समय युवक अपना मोबाइल फोन भी साथ ले गया था। ऊपर से वह परिजनों और ग्रामीणों को फोन कर कह रहा था कि उसकी दोनों पत्नी बिना झगड़े के साथ रहेंगी, तभी वह नीचे आएगा। पुलिस से बातचीत में भी उसने यही शर्त रखी।
करीब एक घंटे तक समझाइश चलती रही। पुलिस, ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की लगातार बातचीत के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। बताया गया कि उसने वीडियो नहीं बनाने की शर्त भी रखी थी।
नीचे उतरने के दौरान युवक ने लोगों को वीडियो बनाने से मना किया और पुलिस को माइक पर बोलने से भी रोका। हालांकि गांव के कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि डायल-112 के जरिए हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर एक व्यक्ति के चढ़ने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पूछताछ में पता चला कि युवक पारिवारिक विवाद से परेशान था और शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

