विज्ञापन

दुर्ग में देवी-देवताओं पर अभद्र चैट वायरल, भड़के हिंदू संगठन… निगम कर्मचारी को ऑफिस से बाहर निकालकर किया हंगामा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग नगर निगम में उस समय माहौल गरमा गया, जब एक निगम कर्मचारी की कथित व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं को लेकर अभद्र भाषा इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा। चैट सामने आते ही बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए और निगम कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

बताया जा रहा है कि निगम आयुक्त के निजी सहायक के तौर पर प्लेसमेंट कर्मचारी के पद पर काम करने वाला गौतम साहू एक महिला कर्मचारी के साथ निजी व्हाट्सएप चैट कर रहा था। इसी चैट में देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं।

दुर्ग निगम में वायरल चैट के बाद हंगामा | निगम कार्यालय के बाहर जुटे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चैट वायरल होते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंच गए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गौतम साहू को आयुक्त कार्यालय से बाहर निकाला। इस दौरान धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उसकी पि@टाई की और कपड़े भी फा@ड़ दिए।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारी को भीड़ से बाहर निकालकर अपने साथ थाने ले गई। घटना के बाद निगम कार्यालय में कुछ समय तक कामकाज भी प्रभावित रहा।

बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने आरोप लगाया कि चैट में हनुमानजी, उज्जैन के महाकाल बाबा और नीम करौली बाबा को लेकर अपमानजनक बातें लिखी गई थीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है।

संगठन के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे महिला कर्मचारी ने यह चैट हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई थी। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निगम दफ्तर पहुंचे और गौतम साहू को पुलिस के हवाले कर दिया।

बजरंग दल के जिला मंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौतम साहू अधिकारियों का करीबी बताकर निगम में प्रभाव दिखाता था। फिलहाल पदमनाभपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla