विज्ञापन

दुर्ग में पानी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, रॉड-कुल्हाड़ी चली, 9 लोग घायल

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई। डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से हमला किए जाने की बात सामने आई है। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम दांडेसरा की है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

दांडेसरा गांव में पानी विवाद के बाद एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर विवाद

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद भी चल रहा है। दोनों पक्ष रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और उनके दादा सगे भाई थे। इससे पहले भी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो चुकी थी। उस समय भी टंगिया से हमला हुआ था और बाद में पुलिस चौकी में समझौता कराया गया था।

बताया जा रहा है कि गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली बंद थी। बिजली नहीं होने की वजह से पानी की समस्या बढ़ गई थी। इसी दौरान पानी भरने और टंकी की चाबी को लेकर पंचायत में विवाद शुरू हुआ।

आरोप है कि एक पक्ष ने पानी की टंकी की चाबी देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। महिलाओं के बीच भी मारपीट होने की बात कही जा रही है।

पहले पक्ष की ओर से मोनू यादव ने बताया कि उसका चाचा भैंस चराने खेत गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। मोनू का आरोप है कि सियाराम, रितेश, नकूल और सहदेव ने टंगिया और डंडों से हमला किया। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके ऊपर भी हमला कर दिया गया, जिससे उसके हाथ और कंधे में गंभीर चोट आई। उसने बताया कि उनके पक्ष के 5 लोग घायल हुए हैं।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सियाराम की बेटी ने आरोप लगाया कि बिरबल, भगवती, हरखंड, शिवप्रसाद और चेतन उनके घर में घुसकर मारपीट करते हैं। उसने बताया कि पानी की समस्या के कारण वे पंचायत से चाबी लेकर पानी भरने पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लगा दिया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हुई और फिर विवाद बढ़ गया।

उसने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ मारपीट की गई और परिवार के लोग जहां खेत और खार में थे, वहां जाकर भी हमला किया गया।

घटना के बाद देर रात पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla