विज्ञापन

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ईलाज के लिए तड़पते रहे बुजुर्ग, एंबुलेंस के इंतजार में चली गई जान! शव वाहन पहले पहुंचा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने इंसानियत और सिस्टम दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। भीषण गर्मी में सांस लेने के लिए जूझ रहे एक बुजुर्ग ने प्लेटफॉर्म पर ही दम तोड़ दिया। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि मदद के लिए बुलाई गई एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, जबकि शव वाहन उससे पहले स्टेशन पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 11:20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक बुजुर्ग, जिनका नाम सुरेश बताया गया, जमीन पर पड़े हुए गहरी-गहरी सांस ले रहे थे। उनके चेहरे पर तकलीफ साफ नजर आ रही थी। आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत मदद करने की कोशिश शुरू कर दी।

दुर्ग रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर मेडिकल मदद का इंतजार करते लोग और खड़ी एंबुलेंस

पूछताछ कार्यालय से स्ट्रेचर मंगवाया गया और बुजुर्ग को प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक लाया गया ताकि उन्हें जल्दी अस्पताल भेजा जा सके। स्टेशन पर ड्यूटी में मौजूद स्टेशन सुपरिंटेंडेंट एसके चौधरी ने 11:35 बजे 108 एंबुलेंस सेवा को फोन लगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके चार मिनट बाद यानी 11:39 बजे डायल-112 पर कॉल किया गया। रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग की हालत गंभीर होने और तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत की जानकारी दी गई, लेकिन इसके बावजूद मदद समय पर नहीं पहुंच सकी। इंतजार के बीच बुजुर्ग ने वहीं दम तोड़ दिया।

रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने शुरुआती तौर पर गर्मी को बुजुर्ग की मौ-त की वजह माना है।

दोपहर 12:15 बजे तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो रेलवे अधिकारियों ने जिला अस्पताल के शव वाहन के लिए फोन किया। हैरानी की बात यह रही कि शव वाहन सिर्फ 17 मिनट में रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

शव को वाहन में रखा ही जा रहा था कि तभी दोपहर 12:38 बजे एंबुलेंस भी स्टेशन पहुंच गई। एंबुलेंस चालक ने बताया कि उसे 12:10 बजे रिस्पॉन्स मिला था। वह फोन करने वाले से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बात नहीं हो पा रही थी।

इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि अगर समय पर मेडिकल मदद मिल जाती तो शायद बुजुर्ग की जान बच सकती थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla