विज्ञापन

“जलती चिता से खोपड़ी लाओ और पालो अपना प्यार! लड़की की चाहत में तांत्रिक की बात सुन जलती चिता से खोपड़ी ले आया युवक...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :हापुड़ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में पड़े युवक ने ऐसी हरकत कर दी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। युवती को पाने की चाह में उसने श्मशान से खोपड़ी तक उठा ली।

जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला सोटावाली निवासी शुभांशु (16) की पेट की गंभीर बीमारी के चलते मौ-त हो गई थी। रविवार को लोधीपुर श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजन चिता को आग देकर घर लौट गए थे।

श्मशान घाट मामला, पुलिस ने खोपड़ी चोरी केस में आरोपियों को पकड़ा

कुछ समय बाद जब परिवार दोबारा श्मशान घाट पहुंचा तो देखा कि शव का सिर गायब है। यह देखकर सभी सन्न रह गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई गई, जिसमें एक मोपेड पर तीन लोग वहां से जाते नजर आए।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में जो सच सामने आया, वह और भी हैरान करने वाला था।

सीओ वरुण मिश्रा के मुताबिक, मोहल्ला पुरानी चुंगी कोटला मेवातिया निवासी अमान एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसे पाने के लिए वह संभल के एक तांत्रिक अवधेश शर्मा के संपर्क में आया था। उसके साथ एक नाबालिग भी था।

पूछताछ में अमान ने बताया कि तांत्रिक ने उससे जलती चिता से इंसान की खोपड़ी लाने को कहा था। तांत्रिक ने दावा किया था कि वह ऐसा वशीकरण करेगा जिससे युवती और उसका परिवार उसके वश में आ जाएगा।

इसी बात के चलते अमान ने यह कदम उठाया। पुलिस ने अमान, तांत्रिक अवधेश शर्मा और एक नाबालिग को पकड़ लिया है।

पुलिस को तांत्रिक के ठिकाने से तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध सामग्री भी मिली है। वहां करीब 50 अलग-अलग लोगों की तस्वीरें मिलीं, जिन पर तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थीं।

बताया जा रहा है कि तांत्रिक अवधेश शर्मा को माइनर हार्ट अटैक आया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नाबालिग को सुधारगृह भेजा गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla