विज्ञापन

सेना भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी! 1 जून से शुरू होगी CEE Exam, भिलाई-दुर्ग समेत 5 शहरों में बनाए गए सेंटर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सेना भर्ती साल 2027 के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। परीक्षा 1 जून से शुरू होकर दो चरणों में आयोजित होगी।

जानकारी के मुताबिक, यह परीक्षा 1 जून से 5 जून 2026 तक और फिर 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।


सेना भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी! 1 जून से शुरू होगी CEE Exam

छत्तीसगढ़ में परीक्षा के लिए भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर समेत 5 शहरों में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा हर दिन 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित होगी।

पंजीकृत अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

भारतीय सेना ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से नौकरी दिलाने का दावा करने वाले दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील भी की गई है।

परीक्षा, एडमिट कार्ड या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित है।

सहायता के लिए कार्यदिवस में दूरभाष नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

अगर आप सेना भर्ती, सरकारी नौकरी और छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla