विज्ञापन

छग में जमीन विवाद 4 की हत्या! बेटे ने माता-पिता समेत 2 भांजे-भांजी को कुल्हाड़ी से का-ट डाला, 16 साल पहले भी कर चुका है भाई की ह-त्या..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छग,जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भंवतरा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की ह-त्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला जमीन और पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक दंपती के मंझले बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65), नाती पीतांबर (17) और मूकबधिर नातिन मोगरा घर में सो रहे थे। सभी लोग निर्माणाधीन मकान के पीछे बने घर में रह रहे थे। रात में खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था।


जांजगीर भंवतरा गांव में परिवार के 4 लोगों की मौ-त के बाद जांच करती पुलिस टीम

गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जब मिस्त्री काम के लिए पहुंचा तो निर्माणाधीन मकान का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद वह पीछे की ओर गया, जहां चारों की खून से सनी ला-श खाट पर पड़ी मिली। घटना की जानकारी तुरंत गांव के सरपंच के जरिए पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही एसपी निवेदिता पाल, एएसपी उमेश कश्यप समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर को सील कर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की।

जांच के दौरान स्निफर डॉग घर के पीछे बाड़ी के रास्ते सीधे संदेही सोनसाय कश्यप के घर तक पहुंचा। वहां ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली, जहां से घटना में इस्तेमाल कु-ल्हा-ड़ी बरामद की गई। इसके बाद सोनसाय और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लिया गया।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीन और पारिवारिक विवाद से जुड़ा नजर आ रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 16-17 साल पहले सोनसाय कश्यप अपने छोटे भाई की ह-त्या के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla