विज्ञापन

मॉडर्न बहू की रील्स बनाने, पब जाने और पहनावे से परेशान सास ससुर ने की आ-त्म-ह-त्या!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के पानीपत में परिवारिक विवाद का एक मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बहू के व्यवहार और घर में लगातार चल रहे तनाव से परेशान होकर सास-ससुर द्वारा ज-हर खा-कर सु-सा-इड के मामले में अब नई बातें सामने आई हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है।

परिवार के लोगों का कहना है कि बेटे आशीष की शादी के बाद उसके व्यवहार में भी बदलाव आ गया था। वह अपने माता-पिता सुमन और राजेश की बात सुनने को तैयार नहीं रहता था।

Panipat Family Dispute Case

परिजनों के मुताबिक, बहू स्नेहा गांव में छोटे कपड़े पहनकर निकलती थी, जिसे लेकर सास-ससुर उसे समझाते थे। इसी बात पर अक्सर घर में विवाद होने लगता था। परिवार ने यह भी बताया कि स्नेहा को पब-बार जाने और रील्स बनाने का शौक था, जिसे उसने शादी के बाद भी जारी रखा।

घरवालों का कहना है कि जब उसे रोकने की कोशिश की जाती थी तो झगड़ा बढ़ जाता था। आरोप है कि बहू की बहन और उसके माता-पिता भी फोन कर सास-ससुर को धमकाते थे। परिवार के अनुसार, लगातार तनाव और मानसिक परेशानी के चलते दोनों ने जहर निगल लिया।

जहर खाने के बाद गंभीर हालत में सास सुमन ने अस्पताल में पुलिस को बयान भी दिया था। उन्होंने कहा था कि बहू, उसके माता-पिता और बहन की वजह से वे काफी परेशान हो चुके थे।

परिजनों ने बताया कि राजेश और सुमन का इकलौता बेटा आशीष है। उसकी पहचान दिल्ली की रहने वाली स्नेहा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे और जनवरी 2025 में परिवार की सहमति से शादी हुई थी।

शादी के कुछ महीने बाद ही घर में विवाद शुरू हो गया। मृतक राजेश के बड़े भाई रमेश वर्मा ने बताया कि बहू दिल्ली के मॉडर्न माहौल में पली-बढ़ी थी और गांव के माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही थी। पहनावे और रील्स बनाने को लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

रमेश ने पुलिस को बताया कि बहू अक्सर अतिरिक्त गहनों की मांग को लेकर भी विवाद करती थी। आरोप है कि वह सास-ससुर को धमकी देती थी कि अगर उसकी बातें नहीं मानी गईं तो उन्हें चैन से नहीं रहने देगी।

शिकायतकर्ता रमेश के मुताबिक, घटना से पहले उनके भाई राजेश ने फोन कर रोते हुए कहा था कि वह काफी परेशान हो चुका है। इसके कुछ देर बाद पता चला कि राजेश और उनकी पत्नी सुमन ने सल्फास निगल लिया है।

दोनों को इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल और फिर पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां सुमन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राजेश को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। इलाज के दौरान अगले दिन उनकी भी मौत हो गई।

मामले में मतलौडा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक राजेश के भाई रमेश की शिकायत के आधार पर बहू स्नेहा, उसके पिता सतीश वर्मा, मां मंजू और बहन स्वीटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह घटना सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि बदलती लाइफस्टाइल और पारिवारिक समझ के बीच बढ़ती दूरी की तस्वीर भी है। रिश्तों में बातचीत, सम्मान और समझदारी की कमी कभी-कभी हालात को बेहद दर्दनाक मोड़ तक पहुंचा देती है। परिवार और आधुनिक सोच के बीच संतुलन बनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla