विज्ञापन

चलती राजधानी एक्सप्रेस में भड़की आग! मची अफरा-तफरी,15 मिनट में 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के दो कोच में अचानक आग लग गई। हादसा मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास हुआ। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ। आग ट्रेन के B-1 कोच और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी।

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने के बाद मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे और राहत-बचाव टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। आग लगने की सूचना सबसे पहले गार्ड ने लोको पायलट को दी। इसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।

करीब 15 मिनट के भीतर पूरा कोच खाली करा लिया गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग पूरे कोच में फैल गई थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया गया कि त्रिवेंद्रम राजधानी रविवार सुबह करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में प्रवेश से पहले ही विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास हादसा हो गया।

कुछ देर बाद आग आगे-पीछे लगे लगेज कोच तक पहुंच गई। इस कोच में यात्रियों का सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आ गया। हालांकि उस कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। आग वाले कोच को ट्रेन से अलग किया गया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसके बाद यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। करीब 4 घंटे बाद सुबह 9 बजे ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोटा में एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा, जिसमें प्रभावित यात्रियों को शिफ्ट किया जाएगा।

इस घटना का असर कई ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। सौरभ जैन के मुताबिक दोनों ओर की 5 से 6 ट्रेनों के शेड्यूल प्रभावित हुए हैं। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया।

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि लोग ट्रेनों की टाइमिंग और स्थिति की जानकारी ले सकें।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla