विज्ञापन

पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद कमरे में डांस करता रहा पति, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप कहा- पति ने की करंट से ह-त्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि बच्चे नहीं होने की वजह से महिला को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था।

मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला की शादी साल 2020 में संतलाल नाम के युवक से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन शादी के करीब दो साल बाद जब बच्चा नहीं हुआ तो विवाद बढ़ने लगा।


Surguja Wife Death Case Investigation

मृतका के भाई राजेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि संतलाल का किसी दूसरी लड़की से संबंध था। वह सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर दूसरी लड़की की फोटो भी लगाता था। इस बात को लेकर परिवार और समाज में कई बार चर्चा हुई थी।

परिजनों के मुताबिक मामले को सुलझाने के लिए समाज की दो बार बैठक भी हुई। बैठकों में पति को पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करने की समझाइश दी गई, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। परिवार का आरोप है कि महिला को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

भाई ने बताया कि 17 मई की रात उसकी बहन की घर के अंदर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि बिस्तर में करंट दौड़ाकर घटना को अंजाम दिया गया। महिला के हाथों में जलने जैसे निशान भी मिले हैं। परिजनों का कहना है कि दूसरी लड़की को घर लाने की वजह से यह सब हुआ।

घरवालों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पति घर में तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहा था और डांस कर रहा था। वहीं मायके पक्ष को सूचना भी काफी देर से दी गई।

घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उदयपुर थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla