विज्ञापन

भिलाई में दर्दनाक हादसा: कूलर में पानी भरते समय लगा करंट, परिवार के इकलौते कमाने वाले शख्स की गई जान...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक दुखद खबर सामने आई है। छावनी थाना क्षेत्र में कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से 49 वर्षीय संतोष कुमार यादव की जान चली गई। इस हादसे के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार यादव कैंप-1 स्थित त्रिदशेश्वर मंदिर के पास रहते थे। सोमवार को वे घर में कूलर चालू कर उसमें पानी भर रहे थे। इसी दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गए।


भिलाई में कूलर में करंट आने से संतोष कुमार यादव की मौत

हादसा होते ही घर में मौजूद रिश्तेदारों ने तुरंत स्विच बंद किया और संतोष को कूलर से अलग किया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि कूलर में करंट कैसे आया और इस हादसे की वास्तविक वजह क्या रही।

बताया जा रहा है कि संतोष कुमार यादव मजदूरी का काम करते थे। परिचित शैलेंद्र कुमार साहू के अनुसार, संतोष अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बिजली विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ जाता है। ऐसे में इन उपकरणों की नियमित जांच कराना और सही अर्थिंग सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla