मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती को सेफ्टी रोप लगाए बिना ही पुल से छलांग लगाने दी गई। इसके चलते वह 130 फीट से अधिक गहराई में जा गिरी।
मृतक युवती की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी की ओर से आयोजित बंजी जंपिंग गतिविधि में शामिल होने पहुंची थी। यह घटना स्केलेटन ब्रिज पर हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि कर्मचारी युवती को पुल के किनारे लेकर जाते हैं और उसे नीचे छोड़ देते हैं। जैसे ही युवती नीचे जाने लगती है, वहां मौजूद लोगों को महसूस होता है कि उसकी सेफ्टी रोप नहीं बंधी है।
वीडियो में कई लोग जोर-जोर से "रोप... रोप..." चिल्लाते सुनाई देते हैं, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और युवती गहरी खाई में गिर चुकी थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
हादसे से कुछ समय पहले मारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जंपिंग स्थल की तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में पुल और उसकी जंपिंग रिस्टबैंड दिखाई दे रही थी।
तस्वीर के साथ उसने लिखा था, "आखिर किस पागल इंसान ने मुझे पुल से छलांग लगाने आने दिया?"
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय मारिया का मंगेतर भी वहां मौजूद था। युवती की जान जाने की जानकारी मिलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसका उपचार कराया गया।
इस घटना के बाद एडवेंचर टूरिज्म स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लिमेरा के मेयर मुरिलो फ्लिक्स ने कहा कि सिटी एडमिनिस्ट्रेशन इस मामले की शिकायत ब्राजील सरकार से करेगा और सुरक्षा में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग करेगा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से जोखिम वाले इस क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं और अब जिम्मेदारी तय करना जरूरी हो गया है।
पुलिस यह जांच कर रही है कि सुरक्षा प्रक्रिया में कहां चूक हुई, कर्मचारियों की क्या जिम्मेदारी थी और क्या बंजी जंपिंग से पहले तय सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


