दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे होटल के नीचे स्थित रेस्टोरेंट में आ*ग लगी। देखते ही देखते लपटें ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गईं, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान कई लोग अपनी जा*न बचाने के लिए होटल की तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे कूदते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में यह दृश्य साफ देखा जा सकता है। लोगों की मदद के लिए स्थानीय नागरिकों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए, ताकि कूदने वालों को कम चोट पहुंचे।
राहत और बचाव कार्य के दौरान कुल 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेसमेंट से भी 6 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, पिछले छह महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की जा-न जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, आ-ग 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बी-एन-बी रेस्टोरेंट में लगी थी। कुछ ही देर में यह पूरे होटल में फैल गई। यह होटल प्रेस एन्क्लेव रोड पर स्थित है, जहां मैक्स हॉस्पिटल और AIIMS जैसे बड़े अस्पताल भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजन भी अक्सर इस होटल में ठहरते थे।
जांच में यह भी सामने आया है कि फ्लरिश स्टे गेस्टहाउस को बेड एंड ब्रेकफास्ट कॉन्सेप्ट के तहत लाइसेंस दिया गया था। लाइसेंस के अनुसार केवल 6 कमरों की अनुमति थी, जबकि भवन में 25 कमरे बनाए गए थे।
बताया गया कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट में भी कई लोग फंसे हुए थे। बेसमेंट में आने-जाने के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता था, जिससे बचाव कार्य में परेशानी हुई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार होटल के पास फायर एनओसी भी नहीं थी और पूरे भवन में प्रवेश एवं निकास का केवल एक ही रास्ता था। घटना के बाद संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

