जांच में सामने आया कि आरोपी खुद ही कई धातुओं से सोने जैसे दिखने वाले नकली बिस्किट तैयार करते थे। इसके बाद गांव-गांव घूमकर लोगों को बताते थे कि उन्हें जमीन में दबा हुआ खजाना मिला है, जिसमें सोने के बिस्किट और पुराने सिक्के हैं। भरोसा जीतने के बाद वे इन्हें असली सोना बताकर सस्ते दाम में बेचने का लालच देते थे।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित जीतेंद्र साहू बोरसी का रहने वाला मजदूर है। आरोपियों ने पहले उसे 10 हजार रुपए में नकली सोना बेचा। इसके बाद बताया कि उनके पास और भी सोना है, जो जमीन के अंदर एक हांडी में मिला था और उसे बाजार कीमत से आधे दाम पर बेचने की बात कही गई।
शक होने पर जीतेंद्र ने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से करीब 1 किलो 242 ग्राम वजन का सोने जैसा दिखने वाला नकली मेटल बिस्किट बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने नकली धातु के बिस्किट के अलावा एक नकली सिक्का, वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, मोबाइल और अन्य सामान भी जब्त किया है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पन्नालाल पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुका है, जबकि दिनेश कुमार टंडन के खिलाफ मा-र-पी-ट और संपत्ति संबंधी मामले थाने में दर्ज हैं।
एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि बरामद नकली सोने को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि नकली सोना तैयार करने में किन-किन धातुओं का इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


